ओडिशा के कोरापुट में गिरे विशाल पेड़ की चपेट में आकर तीन महिलाओं की मौत

ओडिशा के कोरापुट में गिरे विशाल पेड़ की चपेट में आकर तीन महिलाओं की मौत

ओडिशा के कोरापुट में गिरे विशाल पेड़ की चपेट में आकर तीन महिलाओं की मौत
Modified Date: May 5, 2026 / 03:22 pm IST
Published Date: May 5, 2026 3:22 pm IST

कोरापुट, पांच मई (भाषा) ओडिशा के कोरापुट जिले में आंधी-तूफान के दौरान गिरे एक विशाल पेड़ की चपेट में आकर तीन महिलाओं की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

आंध्र-ओडिशा सीमा के पास नंदपुर ब्लॉक के पेडाबायलू में एक बाजार में सोमवार शाम यह घटना घटी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बारिश और आंधी-तूफान के साथ तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़कर गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि पेड़ की चपेट में आई दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

नंदापुर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) दुर्गा प्रसाद डोरा और विधायक राम चंद्र कदम ने घटनास्थल का दौरा किया तथा पीड़ितों के परिजनों को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया।

भाषा यासिर मनीषा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में