तेलंगाना में 13 वर्षीय किशोरी ने स्कूटर से मारी दो बच्चों को टक्कर, तीन साल के बच्चे की मौत
तेलंगाना में 13 वर्षीय किशोरी ने स्कूटर से मारी दो बच्चों को टक्कर, तीन साल के बच्चे की मौत
हैदराबाद, चार अप्रैल (भाषा) हैदराबाद के चारलापल्ली में स्कूटर चला रही 13 वर्षीय लड़की ने वाहन से दो बच्चों को शनिवार को टक्कर मार दी जिससे तीन साल के बच्चे की मौत हो गई और दूसरा बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि किशोरी दोपहिया वाहन पर से नियंत्रण खो बैठी और उसने घर के बाहर खेल रहे बच्चों को टक्कर मार दी।
उसने बताया कि हादसे में घायल हुए बच्चे की उम्र करीब पांच वर्ष है।
पुलिस ने बताया कि लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसने कहा कि वैध लाइसेंस के बिना किशोरी को वाहन चलाने की अनुमति देने के आरोप में स्कूटर के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा।
भाषा
सिम्मी प्रशांत
प्रशांत

Facebook


