बेंगलुरु में फोटो स्टूडियो में बने कृत्रिम तालाब में डूबने से तीन वर्षीय लड़के की मौत

बेंगलुरु में फोटो स्टूडियो में बने कृत्रिम तालाब में डूबने से तीन वर्षीय लड़के की मौत

बेंगलुरु में फोटो स्टूडियो में बने कृत्रिम तालाब में डूबने से तीन वर्षीय लड़के की मौत
Modified Date: February 16, 2026 / 12:55 am IST
Published Date: February 16, 2026 12:55 am IST

बेंगलुरु, 15 फरवरी (भाषा) बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक फोटो स्टूडियो में बने कृत्रिम तालाब में कथित तौर पर डूबने से तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना शनिवार को मदनयकानहल्ली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिद्देनाहल्ली में एक फोटो शूट के दौरान हुई।

पुलिस के अनुसार, जब महिला अपनी मित्र के फोटो शूट में व्यस्त थी, तब बच्चा पास ही खेल रहा था और ऐसी जानकारी है कि वह स्टूडियो में बने कृत्रिम तालाब में गिर गया और डूब गया।

उन्होंने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया और जांच जारी है।

भाषा गोला रंजन

रंजन


लेखक के बारे में