त्रिशूर में पुलिस क्वार्टर में थाना प्रभारी का शव मिला, जांच शुरू

त्रिशूर में पुलिस क्वार्टर में थाना प्रभारी का शव मिला, जांच शुरू

त्रिशूर में पुलिस क्वार्टर में थाना प्रभारी का शव मिला, जांच शुरू
Modified Date: June 11, 2026 / 03:20 pm IST
Published Date: June 11, 2026 3:20 pm IST

त्रिशूर, 11 जून (भाषा) केरल के त्रिशूर जिले में बृहस्पतिवार को एक थाना प्रभारी (एसएचओ) अपने सरकारी आवास में फंदे से लटके हुए पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय राजेश आर के रूप में हुई है, जो माला थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कोल्लम जिले के सूरणाड निवासी राजेश पिछले दो महीने से माला थाने में कार्यरत थे। उन्हें विधानसभा चुनाव से पहले यहां स्थानांतरित किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि राजेश पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर थे और बृहस्पतिवार को उनके ड्यूटी पर लौटने की उम्मीद थी।

उन्होंने बताया कि जब वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे और उनसे संपर्क नहीं हो सका, तो एक सहकर्मी उनके सरकारी आवास पर गया और उन्हें फंदे से लटका हुआ पाया।

त्रिशूर ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख और इरिंजालकुडा के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

माला थाने के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मौत की परिस्थितियों का अभी पता लगाया जा रहा है।

जांच के तहत, अधिकारियों ने यह पता लगाने के लिए उनके सरकारी आवास की तलाशी ली कि क्या उन्होंने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि उनके सहकर्मियों और परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मौत का संबंध व्यक्तिगत कारणों से था या कार्यस्थल से जुड़ी परिस्थितियों से।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में