आंधी: दिल्ली पुलिस को पेडों के गिरने, सड़कों के अवरूद्ध होने की 42 कॉल आईं

आंधी: दिल्ली पुलिस को पेडों के गिरने, सड़कों के अवरूद्ध होने की 42 कॉल आईं

आंधी: दिल्ली पुलिस को पेडों के गिरने, सड़कों के अवरूद्ध होने की 42 कॉल आईं
Modified Date: June 10, 2026 / 08:14 pm IST
Published Date: June 10, 2026 8:14 pm IST

नयी दिल्ली, 10 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार रात आई ज़बरदस्त धूल भरी आंधी के कारण पेड़ों के गिरने और सड़कों के अवरुद्ध होने से जुड़ी 42 कॉल दिल्ली पुलिस को आईं। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में मंगलवार देर रात धूल भरी आंधी आई जिससे शहर के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर व्यवधान पैदा हुआ।

अधिकारी ने बताया कि पेड़ों व टहनियां के गिरने, होर्डिंग को नुकसान पहुंचने और खंभे गिरने की कई घटनाएं हुईं, जिनसे मुख्य सड़कें बंद हो गईं और यातायात पर असर पड़ा।

दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय करने के बाद रिपोर्ट की गई सभी घटनाओं पर कार्रवाई की गई।

दिल्ली यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘प्रभावित इलाकों में आपदा प्रबंधन की चार गाड़ियां तैनात की गईं, जबकि यातायात पुलिसकर्मी रात भर पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) इकाई और दूसरी नगर निकाय एजेंसियों के साथ मिलकर सड़कों को फिर से चालू करने के काम में जुटे रहे।’

भाषा नोमान

नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में