पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों के दौरान आंधी-बारिश की संभावना
पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों के दौरान आंधी-बारिश की संभावना
कोलकाता, 19 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान तेज हवाएं चलने, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार 19 से 23 मार्च तक उत्तर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड व दक्षिणी असम में एक चक्रवाती परिसंचरण के बनने और बंगाल की खाड़ी से उठने वाली नम हवाओं से कारण बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।
विभाग ने एक विशेष बुलेटिन में कहा कि इस मौसमी परिस्थिति के कारण 19-23 मार्च तक उत्तरी बंगाल के जिलों में और 19-21 मार्च तक दक्षिण बंगाल में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी आने की संभावना है।
भाषा
योगेश पवनेश
पवनेश

Facebook


