तमिलनाडु के नीलगिरि में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला बाघ

Ads

तमिलनाडु के नीलगिरि में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिला बाघ

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 01:31 PM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 01:31 PM IST

नीलगिरि (तमिलनाडु), 31 जुलाई (भाषा) तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में नदुवट्टम के पास एक बाघ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद वन विभाग ने विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ‘अपर प्रॉस्पेक्ट एस्टेट’ इलाके में बृहस्पतिवार रात दो बाघों के बीच हिंसक झड़प हुई थी।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह ‘लोअर प्रॉस्पेक्ट एस्टेट’ से सटे एक नाले के पास बाघ का शव पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और वे फिलहाल बाघ की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रहे हैं।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन