Meat Shop Closed | Photo Credit: AI
मुजफ्फरनगर: Meat Shop Closed मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित मांस की सभी दुकानों तथा मांसाहारी भोजन परोसने वाले भोजनालय 12 अगस्त तक बंद करा दिए गए हैं, जबकि शराब की दुकानें पर्दे लगाकर संचालित की जाती रहेंगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि जिले में शराब की सभी दुकानें खुली हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित 113 दुकानों को पर्दों से ढक दिया गया है।
Meat Shop Closed सहायक आयुक्त अर्चना धीरन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर स्थित मांसाहारी भोजन परोसने वाले सभी रेस्तरां, ढाबे और अन्य प्रतिष्ठान संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्रावण मास की शुरुआत के साथ 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो चुकी है और श्रद्धालु मुजफ्फरनगर पहुंचने लगे हैं। श्रद्धालु शिव चौक स्थित शिव मंदिर की परिक्रमा भी कर रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए यात्रा मार्गों पर भारी पुलिस बल तथा आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) तैनात किया गया है। इसके साथ ही पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने-अपने गृह नगर पहुंचते हैं और वहां स्थित शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। यह यात्रा 11 अगस्त को संपन्न होगी।