क्षेत्रीय संघर्ष में बाघ टी-2402 की मौत, पहाड़ी पर मिला शव

क्षेत्रीय संघर्ष में बाघ टी-2402 की मौत, पहाड़ी पर मिला शव

क्षेत्रीय संघर्ष में बाघ टी-2402 की मौत, पहाड़ी पर मिला शव
Modified Date: April 28, 2026 / 03:54 pm IST
Published Date: April 28, 2026 3:54 pm IST

जयपुर, 28 अप्रैल (भाषा) रणथम्भौर बाघ परियोजना से जुड़ी एक और दुखद खबर आई है। यहां फलोदी रेंज के हिंदवार क्षेत्र में मंगलवार को बाघ टी-2402 का शव घने वन क्षेत्र में पहाड़ी पर पाया गया। वन विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि यह दो नर बाघों के बीच क्षेत्रीय संघर्ष का परिणाम हो सकता है।

रणथम्भौर के उपवन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि बाघ टी-2402 की उम्र करीब साढ़े चार साल है। यह बाघिन टी-99 की संतान है।

उन्होंने बताया कि बाघ की गतिविधियों पर पहले से निगरानी रखी जा रही थी, क्योंकि इसके क्षेत्र पर दूसरे वयस्क नर बाघ द्वारा कब्जे के संकेत मिल रहे थे।

सिंह ने कहा, “इन संकेतों के आधार पर लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा था। प्रारंभिक तौर पर मामला दो नर बाघों के बीच क्षेत्रीय संघर्ष का प्रतीत होता है।”

उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है और नमूने आगे की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा बाकोलिया संतोष

संतोष


लेखक के बारे में