जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए राजग से अलग होगी टीएमसी-एम : जी. के. वासन

Ads

जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए राजग से अलग होगी टीएमसी-एम : जी. के. वासन

  •  
  • Publish Date - June 14, 2026 / 06:40 PM IST,
    Updated On - June 14, 2026 / 06:40 PM IST

चेन्नई, 14 जून (भाषा) तमिल मानिला कांग्रेस-मूपनार (टीएमसी-एम) ने स्वतंत्र रूप से अपने जमीनी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने की घोषणा की।

तमिलनाडु में राजग का नेतृत्व अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) कर रही है। गठबंधन में अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (एएमएमके), पट्टालि मक्कल काची (अंबुमणि) और जी. के. वासन की टीएमसी-एम भी शामिल हैं।

पार्टी की कार्यकारी समिति की महत्वपूर्ण बैठक के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वासन ने कहा कि राजग से अलग होने का फैसला पूरी तरह सौहार्दपूर्ण तरीके से लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्नाद्रमुक सहित पूर्व सहयोगियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बने रहेंगे।

वासन ने कहा, ‘‘यह चुनाव का समय नहीं है और यह फैसला केवल हमारे जिला अध्यक्षों तथा राज्य स्तरीय पदाधिकारियों से मिली व्यापक प्रतिक्रिया के आधार पर लिया गया है। उनका मानना है कि पार्टी को अपनी अलग पहचान के साथ काम करते हुए अपने संगठनात्मक आधार को फिर से मजबूत करना चाहिए।’’

भाषा

प्रचेता प्रशांत

प्रशांत