Today Live Breaking News and Updates 29 July 2026
नई दिल्ली। Today Live Breaking News and Updates 29 July 2026: लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही राहुल गांधी के भाषण पर जमकर हंगामा हो गया है। Rahul Gandhi ने कहा, मुझे छात्रों, उनकी शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा पर बात करने देने के लिए धन्यवाद। ये गुस्सा नहीं था। हिंसा नहीं थी। नफरत नहीं थी। ये एक अभिव्यक्ति थी। युवाओं की अभिव्यक्ति थी। सभी राजनीतिक दलों को इस अभिव्यक्ति का सम्मान करना चाहिए। छात्रों का गुस्सा जायज था।
लोकसभा में मंगलवार रात 11 बजे तक एंटी पेपर लीक बिल पर दोपहर 2 बजे से रात 11 बजे तक 9 घंटे चर्चा हुई। रात 11 बजे लोकसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। आज लोकसभा में फिर पेपर लीक बिल पर चर्चा की जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा इससे पेपर लीक रोकने में मदद मिलेगी। वहीं, लोकसभा में मंगलवार को प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया।