Bhopal All School Closed Today: राजधानी के सभी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानें वजह /image: Social Media
भोपाल। Bhopal All School Closed Today: मध्य प्रदेश के भोपाल में मूंग की 100 प्रतिशत खरीद की मांग को लेकर किसान सड़कों पर आ गए हैं। आज सुबह किसान संगठन एक बार फिर सीएम हाउस का घेराव करने निकलेंगे। किसानों के प्रदर्शन का असर स्कूलों पर भी देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने कई निजी स्कूलों ने छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दिया है। इस संबंध में भोपाल ने कलेक्टर आदेश जारी किए है।
Bhopal All School Closed Today बताया जा रहा है कि किसानों के आंदोलन के चलते नर्मदापुरम रोड पर आज महाजाम के आसार है। वहीं प्रशासन ने किसानों को रोकने के लिए धरनास्थल से लेकर सीएम आवास तक कई लेयर की सख्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात की है। प्रशासन ने यातायात प्रभावित होने की आशंका और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है। नर्मदापुरम रोड के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज अवकाश घोषित कर दिया गया है। सुबह करीब 5 बजे से ही स्कूलों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर जानकारी दी कि आज छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।
Bhopal All School Closed Today आपको बता दें कि भोपाल में अपनी प्रमुख मांगों को लेकर हजारों किसानों ने पूरी रात सड़कों पर ही खाना खाकर और सोकर गुजारी है। मूंग की शत-प्रतिशत खरीद गारंटी और खाद वितरण में सुधार जैसी मांगों को लेकर आज किसानों ने मुख्यमंत्री आवास कूच करने का बड़ा ऐलान किया है। जिसके बाद कलेक्टर ने बड़ा फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें