LIVE UPDATE : अलविदा मनोहर पर्रिकर, आज गोवा में शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार, यहां देखिए पल-पल का अपडेट

Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: March 18, 2019 5:45 am IST

नई दिल्ली। 4 बार गोवा के मुख्यमंत्री रहे और पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का कल यानी रविवार को निधन हो गया, 63 वर्षीय पर्रिकर लंबे समय से पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। पैनक्रियाज हमारे शरीर का बेहद जरूरी अंग होते हैं और इसमें आई कोई भी खराबी हमारी सेहत को बहुत बुरी तरह प्रभावित करती है। बता दें कि मनोहर पर्रिकर की पत्नी मेधा पर्रिकर की मृत्यु साल 2001 में कैंसर के कारण ही हुई थी।

उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ सोमवार को शाम में किया जाएगा, आज उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

मनोहर पर्रिकर की अंतिम यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा कई केंद्रीय मंत्री, राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे

मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई का कार्यक्रम

शाम 4 बजे : कला अकादमी से मीरामर तक अंतिम यात्रा
शाम 5 बजे : अंतिम संस्कार की प्रक्रिया

लेखक के बारे में