Today Live Breaking News and Updates 12 May 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी वाहनों के पेट्रोल-डीजल खर्च में होगी कटौती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए संकेत

Ads

Today Live Breaking News and Updates 12 May 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी वाहनों के पेट्रोल-डीजल खर्च में होगी कटौती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए संकेत

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 08:32 AM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 11:09 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 12 May 2026

Today Live Breaking News and Updates 12 May 2026 : रायपुर :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ में सरकारी वाहनों के ईंधन खर्च में कटौती करने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल के उपयोग को सीमित करने पर ठोस निर्णय लेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के सुझावों पर पूरी तरह अमल करेंगे और सरकारी मशीनरी में अनावश्यक ईंधन की खपत को रोकने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Today Live Breaking News and Updates 12 May 2026 असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। गुवाहाटी में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें और नए मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सरमा लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए हैं। कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज मौजूद हैं।