LIVE NOW

Today Live Breaking News and Updates 2nd Feb 2026: संसद के बजट सत्र का आज चौथा दिन.. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज आएगा धन्यवाद प्रस्ताव, 18 घंटो तक चर्चा तय

Today Live Breaking News and Updates 2nd Feb 2026: मध्य भारत के सबसे बड़े और विश्वसनीय न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पढ़ें आज की सभी तजा ख़बरें

Today Live Breaking News and Updates 2nd Feb 2026: संसद के बजट सत्र का आज चौथा दिन.. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर आज आएगा धन्यवाद प्रस्ताव, 18 घंटो तक चर्चा तय

Today Live Breaking News and Updates 2nd Feb 2026

Modified Date: February 2, 2026 / 09:25 am IST
Published Date: February 2, 2026 9:17 am IST

Today Live Breaking News and Updates 2nd Feb 2026: दिल्ली। संसद के बजट सत्र का आज चौथा दिन है। लोकसभा और राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। यह चर्चा लगातार तीन दिनों तक चलने की संभावना है, जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अपनी-अपनी बात रखेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल करेंगे। वहीं, विपक्ष की तरफ से कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भी चर्चा में हिस्सा लेने और सरकार को घेरने की संभावना जताई जा रही है।

Today Live Breaking News and Updates 2nd Feb 2026: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सरकार अपनी नीतियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं को सामने रखेगी, जबकि विपक्ष महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक स्थिति और बजट से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठा सकता है।

संसद के दोनों सदनों में आज हंगामे के आसार भी बने हुए हैं। विपक्ष बजट से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ एपस्टीन मामले को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है, जिससे कार्यवाही बाधित होने की संभावना जताई जा रही है।


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown