Sushila Tiriya Passed Away: पूर्व कांग्रेस सांसद का हुआ निधन, पीसीसी चीफ समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

Sushila Tiriya Passed Away: ओडिशा की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और मयूरभंज से पूर्व सांसद सुशीला तिरिया का निधन हो गया है।

Sushila Tiriya Passed Away: पूर्व कांग्रेस सांसद का हुआ निधन, पीसीसी चीफ समेत कई दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

Sushila Tiriya Passed Away/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 2, 2026 / 10:03 am IST
Published Date: February 2, 2026 9:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • मयूरभंज से पूर्व सांसद सुशीला तिरिया का निधन हो गया है।
  • सुशीला तिरिया पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थी।
  • सुशीला तिरिया ने 70 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली हैं।

Sushila Tiriya Passed Away: भुवनेश्वर: ओडिशा की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और मयूरभंज से पूर्व सांसद सुशीला तिरिया का निधन हो गया है। पूर्व सांसद सुशीला तिरिया पिछले कई दिनों से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थी और भुवनेश्वर स्थित एम्स में उनका इलाज चल रहा था। रविवार शाम 70 वर्ष की उम्र में उन्होंने अनितम सांस ली है (Sushila Tiriya Passed Away) । सुशीला तिरिया अनुभवी आदिवासी नेता और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। साल 1986 में सुशीला को ओडिशा से राज्यसभा के लिए चुना गया। इसके बाद वह मयूरभंज लोकसभा क्षेत्र से दो बार 1994 और 1996 में निर्वाचित हुईं। उन्होंने कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस कार्य समिति की सदस्य के रूप में भी सेवाएं दीं।

पीसीसी चीफ भक्त चरण दास ने जताया शोक

Sushila Tiriya Passed Away:  ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास सहित कई नेताओं पूर्व सांसद सुशीला तिरिया के (Sushila Tiriya Passed Away) निधन पर शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा कि,“पूर्व सांसद और कांग्रेस कार्य समिति की पूर्व सदस्य सुशीला तिरिया के निधन से अत्यंत दुखी हूं। आदिवासी कल्याण और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।”

नवज्योति पटनायक ने जताया दुख

Sushila Tiriya Passed Away:  कांग्रेस नेता नवज्योति पटनायक ने कहा कि, सुशीला तिरिया के निधन से उत्तर ओडिशा की राजनीति में (Sushila Tiriya Passed Away) एक बड़ा शून्य उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा,“उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा में समर्पित कर दिया। मयूरभंज क्षेत्र के विकास और आदिवासी अधिकारों के लिए उनकी मजबूत आवाज को हमेशा याद रखा जाएगा।”

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.