LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 23 August 2026: दिल्ली में पुलिस टीम पर ईंट-डंडों से हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

Ads

Today Live Breaking News and Updates 23 August 2026: दिल्ली में पुलिस टीम पर ईंट-डंडों से हमला, 3 पुलिसकर्मी घायल

  •  
  • Publish Date - August 23, 2026 / 09:15 AM IST,
    Updated On - August 23, 2026 / 12:04 PM IST

Today Live Breaking News and Updates 23 August 2026

Today Live Breaking News and Updates 23 August 2026: देश की राजधानी दिल्ली के जनता विहार इलाके में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला (Attack on Delhi Police) किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दस्तावेज नहीं मिलने पर एक बाइक को जब्त किया था। इसके बाद बाइक मालिक और उसके परिजनों ने पुलिस का विरोध किया। विरोध के दौरान लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और ईंट और डंडों से हमला किया। इस घटना का वीडियो (Viral video of attack on Delhi Police) भी सामने आया है।

 

नई दिल्ली: घरेलू LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी काम की खबर है। छत्तीसगढ़ के यूजर्स के लिए अपने सिलेंडर की ई-केवाईसी पूरा करने के लिए आज आखिरी मौका है। अगर 23 अगस्त 2026 की तारीख (LPG Gas e-KYC Last Date) तक e-KYC नहीं करवाते हैं तो आपका गैस कनेक्शन बंद हो सकता है, तो इसे जल्द पूरा करना जरूरी है। जब तक e-KYC पूरी नहीं हो जाती, तब तक सिलेंडर रिफिल की बुकिंग या डिलीवरी रिसीव नहीं की जा सकेगी। वहीं गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।