Today News Live Update 23 April 2025: CCS बैठक में लिए गए अहम फैसले… सिंधू जल समझौता रोका, 48 घंटे में पाकिस्तान नागरिकों को भारत छोड़ने का निर्देश, अटारी बॉर्डर होगा बंद, जानें देशभर की बड़ी ख़बरें
Today News Live Update 23 April 2025: पहलगाम अटैक को लेकर PM मोदी की अध्यक्षता में CCS की मीटिंग ख़त्म, ढाई घंटे तक चली मीटिंग

CCS बैठक में लिए गए बड़े फैसले
Today News Live Update 23 April 2025: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। विदेश मंत्रालय ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव के नेतृत्व में अहम जानकारी साझा की। इस हमले में 26 लोगों की मौत होने की पुष्टि की गई है और विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस हमले में सीमा पार का हाथ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता और पाकिस्तान डेस्क के इंचार्ज आनंद प्रकाश भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थे, और उन्होंने बताया कि भारत अपनी संप्रभुता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा। पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि वह अपनी धरती से आतंकवाद की समर्थन नीतियों को तुरंत समाप्त करे।
भारत ने उठाए ये कड़े कदम
- पाकिस्तान में भारतीय दूतावास को बंद करने का निर्णय लिया गया है।
- भारत में मौजूद पाकिस्तान के नागरिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।
- अटारी बॉर्डर चेक पोस्ट को तुरंत बंद कर दिया गया है, जिससे पाकिस्तान से आने-जाने की आवाजाही रोक दी गई है।
- सिंधु जल समझौता को खत्म करने का निर्णय लिया गया है, जिससे पाकिस्तान को बड़ी आर्थिक और जल आपूर्ति पर असर पड़ेगा।
- पाकिस्तान हाई कमीशन से 5 सपोर्ट स्टाफ को तुरंत हटा दिया गया है, जिससे भारत में पाकिस्तान के प्रभाव को कम किया जा सके।
- भारत में पाकिस्तान उच्चायोग को बंद करने का निर्देश दिया गया है।
- तीनों सेनाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है, और भारत सरकार ने इस बात की पुष्टि की है कि हमले में पाकिस्तान का हाथ था।
Indore News: मैं मेरे पति को जैसा लेकर गई थी पैसा वापस नहीं ला पाई – मृतक सुशील नेथानियल की पत्नी जेनिफर
मृतक सुशील नेथानियल की पत्नी जेनिफर ने कहा
मैं मेरे पति को जैसा लेकर गई थी पैसा वापस नहीं ला पाई
मेरे पति ने मेरी जान बचाने के लिए अपने सीने पर गोली खाई
उन्होंने यही बोला कि तीन छोटी उम्र के लड़के थे उन्होंने मेरे पति पर बंदूक अड़ाकर कर कहा कि कलमा पढ़ो
उन्होंने कहा कि मैं तो क्रिश्चियन हूं मुझे कलमा पढ़ना नहीं आता
उन्होंने बस इतना कहा और उसने धक्का दिया और सीने में गोली मार दी
Raipur News: राजधानी में देवेंद्र नगर सेक्टर- 04 में भीषण आग
रायपुर ब्रेकिंग
राजधानी में देवेंद्र नगर सेक्टर- 04 में भीषण आग..
देवेंद्र नगर स्थित मकान में लगी भीषण आग..
आस पास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल..
दमकल की 3 वाहन मौके के लिए रवाना ..
आग लगने का कारण अज्ञात..
देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला ..
Katni News: लोगों ने किया शराब दुकान का विरोध
कटनी
लोगों ने किया शराब दुकान का विरोध
स्टेशन के सामने स्थित नई शराब दुकान का विरोध
दुकान के सामने धरने पर बैठे लोग
शराब दुकान को हटाने की मांग
Raipur News: रायपुर समता कॉलोनी निवास पहुंचा दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर
रायपुर
रायपुर समता कॉलोनी निवास पहुंचा दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर पहुंचा रायपुर निवास
घर के बाहर परिजन व आस पड़ोस के लोग सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद
Niwari News: बेतवा नदी के पास जंगल में लगी भीषण आग
निवाड़ी
बेतवा नदी के पास जंगल में लगी भीषण आग
वन विभाग का अमला आग बुझाने में जुटी
आग ने करीब 200 एकड़ एरिया को चपेट में लिया
Pahalgam Attack LIVE Updates: भारत की तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा गया
भारत की सभी सेनाओं और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है.
केंद्र सरकार ने कल सर्वदलीय बैठक भी बुलाई है.
यह बैठक रक्षा मंत्रा राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में होगी.
सारे पाकिस्तानियों का वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है.
पाकिस्तानी राजनयिकों को वापस भेजा जाएगा.
Pahalgam Attack LIVE Updates: पहलगाम हमले को लेकर कल होगी सर्वदलीय बैठक
सीसीएस की बैठक में पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने का फैसला लिया है.
पार्लियामेंट एनेक्सी में ये बैठक होगी.
ये बैठक कल के लिए शेड्यूल की गई है.
Pahalgam Attack LIVE Updates: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई CCS की मीटिंग खत्म, करीब ढाई घंटे तक चली बैठक
पहलगाम हमले को लेकर हुई सीसीएस की मीटिंग अब खत्म हो गई है,
ये बैठक करीब ढाई घंटे तक चली.
मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की.
राजनाथ सिंह 7- लोक कल्याण मार्ग से निकल गए हैं.
In the wake of the terrorist attack in Pahalgam, chaired a meeting of the CCS at 7, Lok Kalyan Marg. pic.twitter.com/bZj5gggp5l
— Narendra Modi (@narendramodi) April 23, 2025
Pahalgam Attack LIVE Updates: पहलगाम हमले में 26 लोगों की हुई मौत- विक्रम मिस्री
पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी की अगुवाई में सीसीएस की बैठक हुई है.
इस बैठक के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि हमले में 26 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक नेपाली नागरिक शामिल हैं.
Pahalgam Attack LIVE Updates: हमले में सीमा पार का हाथ: MEA
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि पहलगाम आतंकी हमले में कुल 26 लोगों की मौत हुई है
विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमले में सीमा पार का हाथ है
Pahalgam Attack LIVE Updates: CCS की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में कुछ बड़े फैसले भी लिए गए हैं. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि सीसीएस फैसले में सिंधु जल समझौते को रोक दिया गया है.
सिंधु जल समझौते को रोका गया है
पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द करने का फैसला लिया गया है
भारत में पाकिस्तानी दूतावास को बंद किया जाएगा
48 घंटे में पाकिस्तानी राजनयिकों को भारत छोड़ने को कहा गया है
अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट को भी बंद करने का फैसला लिया गया है
Raipur News: शहीद कारोबारी दिनेश अग्रवाल का शव थोड़ी देर में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा
रायपुर…
पुलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में शहीद कारोबारी दिनेश अग्रवाल का शव थोड़ी देर में रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा….
एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत महापौर मीनल चौबे एयरपोर्ट….
रायपुर कलेक्टर,SSP समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एयरपोर्ट पर है मौजूद…
शहीद दिनेश अग्रवाल का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट के गेट नंबर 4 से निकलकर समता कॉलोनी स्थित घर किया जायेगा रवाना…
Ayodhya News: पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अयोध्या हाई अलर्ट पर
अयोध्या
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अयोध्या हाई अलर्ट पर,
एसपी सिटी मधुबन सिंह व सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में निकला रूट मार्च,
रूट मार्च में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ एटीएस की जवान भी हुए शामिल।
Jammu News: हलगाम हमले के आतंकियों की जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम
जम्मू, कश्मीर-
पहलगाम हमले के आतंकियों की जानकारी देने वाले को मिलेगा इनाम
J-K पुलिस ने की 20 लाख का इनाम देने की घोषणा
Delhi News: PM आवास पर CCS की बैठक खत्म
दिल्ली-
PM आवास पर CCS की बैठक खत्म
सुरक्षा पर कैबिनेट समिति की हुई बैठक
ढाई घंटे तक चली CCS की बैठक
Indore News: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का बयान
इंदौर: मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का बयान
पहलगाम हादसे में मृतक इंदौर सुशील नाथनियाल के प्रति शोक व्यक्त किया।
कहा यह आतंकियों की कायराना हरकत है,
यदि आतंकियों में साहस होता तो भारतीय सेना के सामने आते,
भारतीय सेना उनके चीथड़े उड़ा देती,
रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर सीएम का पलटवार
कहा इस समय इस तरह का बयान देना कांग्रेस की मानसिकता है,
इस तरह के बयान बहुसंख्यक समाज को लज्जित करता है,
मुझे उम्मीद है रॉबर्ट वाड्रा आने वाले समय में माफी मांगेंगे,
पूरा देश जिस तरह से घटना के समय एक जुट है वहीं कांग्रेस हिन्दू मुस्लिम करने में लगी रहती है,
कांग्रेस हमेशा हिंदुओं को लज्जित करने का काम करती है,
कांग्रेस को इसकी कीमत चुकाना होगी।
Indore News: सुशील नाथिलयाल की पार्थिव देह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे सीएम मोहन यादव
इंदौर : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पहुंचे इंदौर
सीएम ने आगे कार्यक्रम किए होल्ड
एयरपोर्ट पर ही सुशील नाथिलयाल की पार्थिव देह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे सीएम
कुछ ही देर में पार्थिव देह पहुंचेगी एयरपोर्ट
Haryana News: हरियाणा सरकार विनय नरवाल के परिवार के साथ खड़ी है- CM नायब सिंह सैनी
#WATCH करनाल: पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए लाया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।
हरियाणा CM नायब सिंह सैनी ने कहा, “विनय नरवाल को… pic.twitter.com/WMJ8XPIveM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
Haryana News: लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
#WATCH हरियाणा: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास करनाल में किया गया। उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। pic.twitter.com/MsprC276IO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
Delhi News: कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक
दिल्ली – कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक…
सुबह 10.30 बजे होगी बैठक…
पहलगाम आतंकी हमले पर होगी चर्चा…
Mumbai News: छग में इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस
मुंबई
छग में इस्पात संयंत्र लगाएगा ग्रीनटेक सोल्युशंस
1,245 करोड़ रु की लागत से लगाएगा इस्पात संयंत्र
500 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक एम. प्रसाद रेड्डी ने भेंट की
CM विष्णु देव साय से की मुलाकात
Raipur News: राजधानी में 8 साल की लड़की से रेप की कोशिश
रायपुर-
राजधानी में 8 साल की लड़की से रेप की कोशिश
मामा की शादी में शामिल होने आई थी लड़की
मुस्लिम युवक पर रेप की कोशिश का आरोप
पड़ोस में किराए के मकान में रहता है आरोपी
बजरंग दल, हिन्दू संगठन के लोग पहुंचे थाना
टिकरापारा थाना क्षेत्र का मामला
Pendra News: रिश्वतखोरी के मामले में फरार आरोपी ने किया सरेंडर
पेंड्रा
रिश्वतखोरी के मामले में फरार आरोपी ने किया सरेंडर
फरार आरोपी राजस्व निरीक्षक ने किया सरेंडर
आरोपी ने ACB के पास किया सरेंडर
15 अप्रैल को किसान से रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा था
Gariaband News: पहलगाम घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन
गरियाबंद
लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
पहलगाम घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन
पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर लगाए नारे
लोगों ने कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि
Ambikapur News: विधायक रामकुमार टोप्पो का बयान
अंबिकापुर
विधायक रामकुमार टोप्पो का बयान
पहलगाव आतंकवादी घटना पर कहा
आतंकवादी घटना होना निंदनीय
हम वहां साढ़े 4 साल तैनात रहे
पर्यटकों पर इस तरीके का हमला नहीं होता
इस तरह की घटना होना आतंकवादियों की बौखलाहट
आतंकवादी इस तरह की घटना को अंजाम देने की फिराक में होते है
शासन के कारण उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पा रहे
पर्यटकों पर हमला होने के कारण कश्मीर को भी नुकसान होगा
Hata News: पारिवारिक विवाद में 2 पक्षों में मारपीट
हटा
पारिवारिक विवाद में 2 पक्षों में मारपीट
मारपीट में 5 लोग घायल, इलाज जारी
मारपीट का वीडियो आया सामने
हिंडोरिया थाना के आमखेड़ा गांव का मामला
Raipur News: BJP नेता और कार्यकर्ता पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर ब्रेकिंग
भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि देने जय स्तंभ चौक पहुंचे ,
IBC24 के मुहिम में हाथ में मोमबत्ती लेकर 2 मिनट मौन रखा,
उसके बाद सद्भावना रैली निकालते हुए जय स्तंभ चौक के सामने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर रहे …..
Kondagaon News: टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, वाहनों की हायरिंग में गड़बड़ी का मामला
कोण्डागांव
टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता, वाहनों की हायरिंग में गड़बड़ी का मामला
CMHO कार्यालय पहुंची विशेष जांच दल
विस में विधायक लता उसेंडी ने उठाया था भ्रष्टाचार का मामला
स्वास्थ्य मंत्री ने दिया था जांच का आदेश
रायपुर से गठित जांच दल ने कर रही हैं जांच
11 बिंदुओं के आधार पर हो रहा हैं दस्तावेजों की जांच
Bijapur News: सुरक्षाबलों का बड़ा नक्सल ऑपरेशन
बीजापुर-
सुरक्षाबलों का बड़ा नक्सल ऑपरेशन
सुरक्षाबलों ने की बड़े कैडर के नक्सलियों की घेराबंदी
बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा की सयुंक्त टीम ने की घेराबंदी
ऑपरेशनमें तेलंगाना के ग्रेहाउंड फोर्स भी शामिला
इलाके में रुक रुककर चल रही है फायरिंग
ग्रामीणों तक जा रही है फायरिंग की आवाज
DIG दंतेवाड़ा से बीजापुर आकर कर रहे मॉनिटरिंग
बस्तर IG तेलंगाना के वेंकटापुरम से कर रहे मॉनिटरिंग
Gwalior News: कांग्रेस ने जलाया आतंकवाद का पुतला
ग्वालियर
कांग्रेस ने जलाया आतंकवाद का पुतला,
मुस्लिम लोगों के साथ मिलकर जलाया,
शब्द प्रताप आश्रम के पास जलाया।
Janjgir News: पुलिस आरक्षक की मौत
जांजगीर
2 बाइकों में हुई भिड़त
पुलिस आरक्षक की मौत
चचेरा भाई घायल, इलाज जारी
सिल्ली गांव के पास हुई घटना
मुलमुला थाना क्षेत्र का मामला
Raipur News: निलंबित DFO IAS अशोक पटेल को कोर्ट में किया पेश
रायपुर…
तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामला…
निलंबित DFO IAS अशोक पटेल को कोर्ट में किया पेश…
EOW के स्पेशल कोर्ट में किया पेश…
18 अप्रैल को eow ने किया था गिरफ्तार..
6 दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद EOW ने अशोक पटेल को किया है पेश…
EOW में 2 FIR है दर्ज.…
EOW ने 30 अप्रैल तक पुलिस रिमांड बढ़ाने का लगाया है आवेदन…
ACB/EOW की विशेष कोर्ट मे किया है पेश…
Manendragarh News: कश्मीर घूमने गए 4 पर्यटक सुरक्षित दिल्ली पहुंचे
मनेन्द्रगढ़
कश्मीर घूमने गए 4 पर्यटक सुरक्षित दिल्ली पहुंचे
कश्मीर के पहलगाम भी घूमने गए थे सभी
देर शाम 8-साढ़े 8 बजे तक दिनेश मिरानिया का पार्थिव पहुंचेगा रायपुर एयरपोर्ट
देर शाम 8-साढ़े 8 बजे तक दिनेश मिरानिया का पार्थिव पहुंचेगा रायपुर एयरपोर्ट
कार्गो विमान से दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर और परिजन पहुंचेंगे रायपुर
कल होगा दिनेश मिरानिया का अंतिम संस्कार
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने की पुष्टि
इंदौर : पूर्व लोकसभा स्पीकर के बेटे से ठगी का हुआ प्रयास
इंदौर : पूर्व लोकसभा स्पीकर के बेटे से ठगी का हुआ प्रयास
पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के बेटे मिलिंद महाजन की कंपनी के एचआर ने क्राइम ब्रांच में की शिकायत
ठग ने खुद को मिलिंद महाजन बता कर दो अकाउंट में करीब 18 लाख से ज्यादा ट्रांसफर करने की कही बात
मिलिंद महाजन की मिडवेस्ट ऑटोमोबाइल की कंपनी की फर्जी ईमेल आईडी का भी किया उपयोग
एचआर मैनेजर को शंका होने के बाद फर्जी निकली व्यक्ति की जानकारी
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्वालियर ऊर्जा प्रद्युम्न सिंह तोमर का बयान
ग्वालियर
ऊर्जा प्रद्युम्न सिंह तोमर का बयान
पहलगाम आतंकी हमले पर दिया बयान,
हमले की निंदा करता हूँ, बदला लिया जाएगा,
आतंकियों को किसी भी कीमत पर नही छोड़ा जाएगा,
ये मोदी जी की सरकार है, जो आतंकियों को खात्मा करती है – प्रधुम्न सिंह तोमर
बैकुंठपुर SECL के चरचा भूमिगत कोल माइंस में हादसा
बैकुंठपुर
SECL के चरचा भूमिगत कोल माइंस में हादसा
केबल खींचने के दौरान मजदूर की मौत
ठेका श्रमिक के रूप में था कार्यरत
चरचा थाना क्षेत्र का मामला
शाजापुर: सीमेंट से भरे ट्रक में लगी आग
शाजापुर
सीमेंट से भरे ट्रक में लगी आग
आग में जलकर ट्रक खाक
फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंचे
सुनेरा थाना क्षेत्र की घटना
जबलपुर – वाहनों की राजसात कार्रवाई पर HC का बड़ा फैसला
जबलपुर – वाहनों की राजसात कार्रवाई पर HC का बड़ा फैसला
अपराध में शामिल वाहनों को कलेक्टर नहीं कर सकते राजसात : HC
ट्रायल कोर्ट ही दे सकती है वाहनों को राजसात करने के आदेश : HC
HC ने एक्साइज़ एक्ट की धारा 47-A को ठहराया असंवैधानिक
इसी धारा के तहत शराब,गौवंश तस्करी में पकड़े वाहनों किया जाता है राजसात।
छिंदवाड़ा: नवीन पटेल के लगातार संपर्क में है नकुलनाथ, पहलगाम आतंकी हमले में के चश्मदीद नवीन पटेल
छिंदवाड़ा
नवीन पटेल के लगातार संपर्क में है नकुलनाथ
पहलगाम आतंकी हमले में के चश्मदीद नवीन पटेल
परिजनों से पूर्व सांसद नकुलनाथ ने की बात
परिजनों ने पूर्व सांसद नकुल नाथ का धन्यावाद दिया
विधायक,कांग्रेस पदाधिकारी ने भी की मुलाकात
मंदसौर: संविदा स्वास्थ्य कर्मी विरोध प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर निश्चित कालीन हड़ताल
मंदसौर-
संविदा स्वास्थ्य कर्मी विरोध प्रदर्शन
अपनी मांगों को लेकर निश्चित कालीन हड़ताल
अपने खून से हस्ताक्षर कर पत्र लिखा
सीएम से मांग की है कि 2023 की जो नीति थी उसे लागू किया जाए!
Jammu-Kashmir News: पहलगाम हमले के बाद सुरक्षाबलों ने 250 संदिग्धों को लिया हिरासत में
जम्मू कश्मीर- पहलगाम हमले के बाद जांच तेज
सुरक्षाबलों ने 250 संदिग्धों को हिरासत में लिया
दक्षिम कश्मीर में 250 संदिग्धों हिरासत में लिया गया
आतंकी हमले को लेकर संदिग्धों से होगी पूछताछ
RAJIM News: किसानों ने किया SDO कार्यालय का घेराव
राजिम: किसानों ने किया SDO कार्यालय का घेराव
पानी की मांग को लेकर घेराव
रवि फसल सिंचाई के लिए पानी छोड़ने मांग
सूचना पर फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची
Lormi News: 7 साल की बच्ची ती अपहरणकांड मामला, 12 दिन गुजरने के बाद भी नहीं मिला सुराग
लोरमी: 7 साल की बच्ची ती अपहरणकांड मामला
12 दिन गुजरने के बाद भी नहीं मिला सुराग
जंगल में सर्चिंग अभियान हुआ तेज
सामान्य वन और अचानकमार टाइगर रिज़र्व से लगे जंगल में चल रही खोज
पुलिस टीम और वन अमला तलाश में जुटा
Ambikapur News: आतंकी कृत्य करने वालो को PM और गृह मंत्री मुह तोड़ जवाब देंगे: मंत्री श्याम बिहारी
अंबिकापुर- स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
कश्मीर में आतंकी हमले पर बोले
घटना की जिनती भी निंदा की जाए कम
ऐसा कृत्य करने वालो को PM और गृह मंत्री मुह तोड़ जवाब देंगे
Pahalgam News: दिनेश मीरानिया के परिजनों से मिले अमित शाह
पहलगाम- दिनेश मीरानिया के परिजनों से मिले अमित शाह
दिनेश मीरानिया की पत्नी नेहा मीरानिया और परिजनों से मिले
पहलगाम पुलिस कंट्रोल रूम में परिजनों से की मुलाकात
Sagar News: तेज रफ्तार बस पलटी, 25 से अधिक घायल, 2 गंभीर
सागर: तेज रफ्तार बस पलटी
हादसे में 25 से अधिक घायल, 2 गंभीर
घायलों को जिला अस्पताल किया रेफर
गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
देवरी की घटना
Raipur News: पहलगाम आतंकी हमले का मुहतोड़ जवाब मिलेगा: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
आतंकी हमले पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा
इस हरकत का मुंह तोड़ जवाब मिलेगा
घटना की जितनी निंदा की जाए कम है
धर्म पूछ कर मारा गया लोगों को ये निन्दनीय है
आतंकियों की कायराना हरकत है
राज्य सरकार हरसंभव मदद पहुंचा रही है
Raipur News: आज तय हो गया आतंकवाद का धर्म होता है: वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज
वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज का बड़ा बयान
कुछ कहते हैं आतंकवाद का धर्म नहीं होता
आज तय हो गया आतंकवाद का धर्म होता है
पर्यटकों को धर्म पूछ कर गोली मारी गई
इससे तय होता है वो हिंदू विरोधी है, हिंदुओं को धर्म पूछ कर मारा गया
Pahalgam: गृहमंत्री अमित शाह पहलगाम पहुंचे
पहलगाम- गृहमंत्री अमित शाह पहलगाम पहुंचे
पहलगाम घटना स्थल पहुंचे अमित पहुंचे
घटना स्थल का जायजा लेंगे अमित शाह
उपराज्यपाल मनोज सिंहा साथ में मौजूद
Raipur News: दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर कार्गो विमान से पहुंचेगा रायपुर
पहलगाम हमले में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत का मामला
देर शाम तक रायपुर पहुंचेगा दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर
अभी श्रीनगर पहुंचे हैं हमले में मारे गए पर्यटकों के शव
दिनेश मिरानिया का पार्थिव शरीर कार्गो विमान से पहुंचेगा रायपुर
Ujjain News: शीतला माता मंदिर में मुस्लिम बुजुर्ग ने पढ़ी नमाज
उज्जैन-
शीतला माता मंदिर में मुस्लिम बुजुर्ग ने पढ़ी नमाज
नमाज पढ़ने पर विवाद के बाद बुजुर्ग गिरफ्तार
उज्जैन जिले के खाचरोद कस्बे में स्थित है शीतला मंदिर
मंदिर में नमाज पढ़ने का हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
Delhi News: पहलगाम हमले को लेकर रक्षा मंत्रालय में अहम बैठक
दिल्ली-
पहलगाम हमले को लेकर रक्षा मंत्रालय में अहम बैठक
सेना प्रमुख के साथ रक्षा मंत्री की अहम बैठक
हमले के बाद मौजूदा हालात की ले रहे जानकारी
CDS समेत तीनों सेना प्रमुख बैठक में मौजूद
Srinagar News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
श्रीनगर-
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
पुलिस कंट्रोल रूम में पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
Raisen News: गेल के प्लांट में गैस रिसाव
रायसेन
गेल के प्लांट में गैस रिसाव
यातायात को बंद कर दिया गया गया था
सभी रास्ते चालू किए गए
गेल के कर्मचारी और प्रशासन मौजूद
Bhopal News: बीजेपी मध्यप्रदेश के आज सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निरस्त
भोपाल…..
बीजेपी मध्यप्रदेश के आज सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निरस्त
पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर कार्यक्रम निरस्त
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निरस्त किए कार्यक्रम…
आज प्रदेश में आयोजित होने वाले सभी संगठनात्मक कार्यक्रम निरस्त…..
Raipur News: हम प्रशासन और परिवार दोनों से संपर्क बनाए हुए हैं- गौरव कुमार सिंह
रायपुर: #PahalgamTerroristAttack हमले में रायपुर निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत पर रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “परिवार के साथ वहां पर प्रशासन से लोग मौजूद हैं। पोस्टमार्टम के साथ बाकी औपचारिकताएं पूर्ण हो गई हैं। कुछ समय बाद उड़ान के जरिए उन्हें(पीड़ित परिवार और मृतक के शव को) दिल्ली लाया जाएगा… हम प्रशासन और परिवार दोनों से संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री का निर्देश है कि इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ प्रशासन और सरकार पूरा सहयोग करे… परिवार के साथ हम लगातार संपर्क में है।”
#WATCH | रायपुर: #PahalgamTerroristAttack हमले में रायपुर निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया की मौत पर रायपुर के कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने कहा, “परिवार के साथ वहां पर प्रशासन से लोग मौजूद हैं। पोस्टमार्टम के साथ बाकी औपचारिकताएं पूर्ण हो गई हैं। कुछ समय बाद उड़ान के जरिए… pic.twitter.com/1iQ8gVsccW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
Bhopal News: सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे बड़े बाग की बावड़ी में चल रहे कार्यो का निरीक्षण
भोपाल
सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे बड़े बाग की बावड़ी में चल रहे कार्यो का निरीक्षण….
प्रदेश में चल रहा है, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्रदेशभर में नदियों, खेत तालाबों, पोखरों समेत जल स्त्रोंतों के संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य…
Srinagar News: पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
श्रीनगर-
पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह
पहलगाम हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी
पीड़ित से भी मुलाकात करेंगे गृहमंत्री अमित शाह
घायलों से मिलने अस्पताल जाएंगे अमित शाह
Indore News: कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे सुशील नथानियल के परिजनों से मिलने
इंदौर : कलेक्टर आशीष सिंह पहुंचे सुशील नथानियल के परिजनों से मिलने
आतंकी हमले में सुशील की हुई है मौत
एयर लिफ्ट करके लाया जाएगा सुशील का शव
Balod News: ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर
बालोद
ट्रक ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर
हादसे में 1 की मौत,1 घायल
घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
,गुरुर थाना क्षेत्र का मामला
Jammu and Kashmir News: पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
जम्मू-कश्मीर
पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी श्रद्धांजलि
रायपुर और बिलासपुर पर्यटकों ने दी श्रद्धांजलि
श्रीनगर में मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि
Hyderabad News: इस घटना की समाज के सभी वर्गों द्वारा निंदा की जानी चाहिए- पहलगाम हमले पर बीजेपी नेता एन रामचंदर राव का बयान
#WATCH हैदराबाद, तेलंगाना | #PahalgamTerroristAttack पर भाजपा नेता एन रामचंदर राव ने कहा, “इस घटना की समाज के सभी वर्गों द्वारा निंदा की जानी चाहिए…इस घटना के पीछे निश्चित रूप से विदेशी हाथ है…आतंक का कोई धर्म नहीं होता, और सभी राजनीतिक दलों को आतंकवाद का मुकाबला करना… pic.twitter.com/4lPerPzuiw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में उड़ान भरने की अनुमति दी गई है
पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों के मद्देनजर भारतीय सेना के ALH ‘ध्रुव’ एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में उड़ान भरने की अनुमति दी गई है: रक्षा अधिकारी पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक अधिकारियों के साथ हुई दुर्घटना के बाद ALH ध्रुव हेलीकॉप्टरों की उड़ान को दो महीने से अधिक समय तक के लिए रद्द कर दिया गया था।
#WATCH | पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों के मद्देनजर भारतीय सेना के ALH ‘ध्रुव’ एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टरों को श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में उड़ान भरने की अनुमति दी गई है: रक्षा अधिकारी
पोरबंदर में भारतीय तटरक्षक… pic.twitter.com/Fam9dtqylS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 23, 2025
लेखक के बारे में
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pm
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pm