Today weather update: चक्रवात ‘दाना’ के कारण शुरू हुई बारिश, हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, आपातकालीन टीमें अलर्ट

Today weather update: चक्रवात 'दाना' के मद्देनजर भुवनेश्वर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। वहीं चक्रवात 'दाना' पर पूर्वी तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने कहा, "पूर्वी तट रेलवे चक्रवात का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Today weather update: चक्रवात ‘दाना’ के कारण शुरू हुई बारिश, हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, आपातकालीन टीमें अलर्ट

Today weather update:

Modified Date: October 24, 2024 / 07:29 pm IST
Published Date: October 24, 2024 7:01 pm IST

भुवनेश्वर: Today weather update: heavy rain start in bhubaneswar due to dana cyclone , चक्रवात ‘दाना’ के मद्देनजर भुवनेश्वर में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। वहीं चक्रवात ‘दाना’ पर पूर्वी तट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फुंकवाल ने कहा, “पूर्वी तट रेलवे चक्रवात का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल पूर्वी तट रेलवे और दक्षिण-पूर्वी रेलवे के महाप्रबंधकों के साथ पूरी स्थिति की समीक्षा की है। पूर्वी तट रेलवे और दक्षिण-पूर्वी रेलवे दोनों ने अच्छी तैयारी की है और हम अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया टीमों को वहां तैनात कर रहे हैं। हमने निर्णय लिया है कि कोई भी यात्री ट्रेन चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

read more:  BJP New National President: दक्षिण भारत का नेता होगा BJP का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष!.. सामने आये चौंकाने वाले नाम.. जानें कब होगा ऐलान

Today weather update: heavy rain start in bhubaneswar due to dana cyclone : भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ गुरुवार दोपहर ओडिशा तट के नजदीक पहुंच गया। इसके प्रभाव के चलते राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चल रही हैं। वहीं समुद्र भी अशांत है। राज्य सरकार ने तटीय जिलों में लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के प्रयास भी तेज कर दिए हैं।

वहीं पश्चिम बंगाल के हावड़ा में नियंत्रण कक्ष आज रात चक्रवात ‘दाना’ के संभावित लैंडफॉल होने से पहले स्थिति की निगरानी कर रहा है। पश्चिम बंगाल सरकार ने अब तक 1,59,837 लोगों को सुरक्षित निकाला शिफ्ट किया और 83,537 लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया है।

read more: Chhattisgarh का Semra गांव, जहाँ 1 हफ्ते पहले मनाई जाती है Diwali | #gauragauri #cgkibaat #diwali

पश्चिम बंगाल के आपदा प्रबंधन मंत्री जावेद अहमद खान ने कहा, “सीएम खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रही हैं, वह रात में यहां मौजूद रहेंगी। नियंत्रण कक्ष 24 घंटे खुला है। सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। निकासी भी कर ली गई है…”


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com