भारत में दी गयी कुल कोविड वैक्सीन खुराक 176.76 करोड़ के पार

Ads

भारत में दी गयी कुल कोविड वैक्सीन खुराक 176.76 करोड़ के पार

  •  
  • Publish Date - February 24, 2022 / 09:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में लोगों को दी गयी कोविड-19 टीकों की कुल खुराक बृहस्पतिवार को 176.76 करोड़ को पार कर गई।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम सात बजे तक देश में टीकों की 28 लाख से ज्यादा खुराक दी गयी है ।

मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों एवं अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं तथा 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को अब तक 1.97 करोड़ से अधिक एहतियाती खुराक दी जा चुकी है ।

इसने कहा है कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

भाषा रंजन माधव

माधव