नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने पूरे उत्तरी रेंज में बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चालने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया और एक ही दिन में 750 से ज्यादा चालान जारी किए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हेलमेट लगाने के नियम के उल्लंघन को रोकने के लिए अहम स्थानों पर यातायात कर्मियों को तैनात किया गया था।
उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को अभियान के दौरान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने के लिए कुल 751 चालकों के चालान किए गए।
यातायात पुलिस ने कहा कि हेलमेट लगाना केवल एक कानूनी आवश्यकता नहीं है बल्कि एक महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय है जो सड़क दुर्घटनाओं में घातक और गंभीर चोटों को रोकने में मदद कर सकता है।
भाषा नोमान
नोमान पवनेश
पवनेश