अमित शाह के ओडिशा दौरे को लेकर भुवनेश्वर-कटक में कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंध
अमित शाह के ओडिशा दौरे को लेकर भुवनेश्वर-कटक में कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंध
भुवनेश्वर, चार मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बृहस्पतिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ओडिशा दौरे के मद्देनजर भुवनेश्वर-कटक पुलिस आयुक्तालय ने पांच और छह मार्च के लिए दोनों शहरों के कुछ मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित किया है अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, शाह रात करीब आठ बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे और शहर में रात्रि विश्राम करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार को खुर्दा जिले के जटनी में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और भुवनेश्वर केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भुवनेश्वर परिसर की आधारशिला रखेंगे।
वह छह मार्च को भुवनेश्वर स्थित एनएफएसयू के ट्रांजिट परिसर का डिजिटल तरीके से उद्घाटन करेंगे और राज्य की राजधानी में नए आपराधिक कानूनों पर आधारित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे।
पुलिस ने बताया कि शाह सहकारिता तथा अन्य विभागों से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे और कटक के मुंडली में सीआईएसएफ के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
पुलिस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, बृहस्पतिवार को रात आठ बजे से आठ बजकर 45 मिनट पर एयरपोर्ट चौराहे, हॉस्पिटल चौराहे, एजी चौराहे (बाएं मोड़), लोक भवन चौराहे (दाएं मोड़), पावर हाउस चौराहे, 120 बटालियन चौराहे, शास्त्री नगर चौराहे, बेहेरा साही चौराहे, जयदेव विहार चौराहे और एक्सआईएमबी चौराहे पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
छह मार्च (शुक्रवार) को सुबह नौ बजकर 45 मिनट से 10 बजकर 35 मिनट तक जयदेव विहार चौराहे, एक्सआईएमबी चौराहे, नालको चौराहे, दमाना चौराहे, पटिया चौराहे, केआईआईटी चौराहे, नंदनकानन चौराहे, बरंगा गोलेल (दाएं मोड़), पुरी नहर (बाएं मोड़), गोदीसाही नहर चौक (बाएं मोड़) तथा सीआईएसएफ केआरटीसी, मुंडली (कटक) क्षेत्र में यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।
इसके अलावा शाम चार बजकर 30 मिनट से पांच बजे तक एयरपोर्ट चौराहे, हॉस्पिटल चौराहे, एजी चौराहे, पीएमजी चौराहे, रवींद्र मंडप चौराहे, हाउसिंग बोर्ड चौराहे (दाएं मोड़) और राम मंदिर चौराहे पर अतिरिक्त प्रतिबंध रहेंगे।
शाम छह बजकर 30 मिनट से सात बजे तक राम मंदिर चौराहे, हाउसिंग बोर्ड चौराहे (बाएं मोड़), रवींद्र मंडप चौराहे, पीएमजी चौराहे, एजी चौराहे, हॉस्पिटल चौराहे और एयरपोर्ट चौराहे पर भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।
भाषा खारी पवनेश
पवनेश

Facebook


