हैदराबाद में नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न के आरोप में ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

Ads

हैदराबाद में नाबालिग लड़के के यौन उत्पीड़न के आरोप में ट्रांसजेंडर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - September 26, 2026 / 02:52 PM IST,
    Updated On - September 26, 2026 / 02:52 PM IST

हैदराबाद, 26 सितंबर (भाषा) हैदराबाद में 38 वर्षीय ट्रांसजेंडर को 14 वर्षीय लड़के के कथित यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद काचीगुडा पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा शोभना रंजन

रंजन