दर्दनाक ! बरामदे की छत और दीवार गिरने से मासूम समेत तीन की मौत

दुवारी गांव निवासी राज कुमार पासवान मजदूरी करते है। जिनके मकान का पिछे का हिस्सा पक्का बना है, वही बरामदे की दीवार और छत कच्ची थी ।

दर्दनाक ! बरामदे की छत और दीवार गिरने से मासूम समेत तीन की मौत

died due to roof and wall collapsdied due to roof and wall collapsee

Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: July 13, 2022 9:37 am IST

died due to roof and wall collapse: सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)।  गजनेर के दुवारी गांव से दुखद खबर सामने आई है। जहां मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान छत गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मासूम और महिला-पुरूष शामिल है। 3 घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp  ग्रुप से जुड़ने के लिए  यहां Click करें*<<

मिली जानकारी के अनुसार दुवारी गांव निवासी राज कुमार पासवान मजदूरी करते है। जिनके मकान का पिछे का हिस्सा पक्का बना है, वही बरामदे की दीवार और छत कच्ची थी । मंगलवार को सुबह करीबन 11 बजे राजकुमार का दामांद छोटेलाल (26) भतीजे रिंकू (18) और पत्नी ओमनी को छोड़ने के लिए ससुराल आया हुआ था । सभी बरामदे में बैठकर बातचीत कर रहे थे। बगल में भतीजी सेजल और काजल खेल रहे थे।

read more: महिला के साथ बंद कमरे में नेता जी की मस्ती! वीडियो वायरल होने के बाद मची खलबली 

died due to roof and wall collapse: इसी बिच बारिश के दौरान छत और दीवार ढह गई। जिसमें सभी दब गये। चीख पुकार सुनकर परिजन और आसपास के  लोग मौके पर आये। जिनके द्वारा मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकालाकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डांक्टरों ने छोटे लाल और सेजल को मृत घोषित कर दिया और घायलों की गंभीर स्थिती को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान रानी ने भी दम तोड़ दिया।

read more: यदि नहीं मिल रहा फ्री राशन योजना का लाभ तो ऐसे करें शिकायत, घर पहुंच जाएगा गेहूं और चावल 

घटना की सुचना पर पुलिस और तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच की।  तहसीलदार  द्वारा पीड़ितों को आर्थिक मदद करने की बात कही गई है।

देश प्रदेश की ताजातरीन खबरों के लिए यहां ​पर जाएं

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com