राज्यसभा में पूर्व सदस्य दत्ता मेघे के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

राज्यसभा में पूर्व सदस्य दत्ता मेघे के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

राज्यसभा में पूर्व सदस्य दत्ता मेघे के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि
Modified Date: March 25, 2026 / 04:59 pm IST
Published Date: March 25, 2026 4:59 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) राज्यसभा में पूर्व सदस्य दत्ता मेघे के निधन पर बुधवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति सी पी राधाकृष्णन ने बताया कि मेघे ने 22 मार्च, 2026 को 89 वर्ष की आयु में अंतिम श्वांस ली।

सभापति ने बताया कि अप्रैल 2002 से अप्रैल 2008 तक राज्यसभा में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने वाले मेघे का जन्म 11 नवंबर, 1936 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के पौनार में हुआ था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य के रूप में की और तीन कार्यकाल तक सदन में रहे। वह महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे और चार बार लोकसभा के सदस्य भी चुने गए।

राधाकृष्णन ने कहा कि मेघे ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और ऐसे संस्थानों की स्थापना की, जिनसे विशेष रूप से वंचित वर्गों को उच्च शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच मिली।

सभापति ने कहा कि मेघे के निधन से देश ने एक सक्षम सांसद, अनुभवी विधिवेत्ता और समर्पित समाजसेवी को खो दिया है।

सदन में मौजूद सदस्यों ने उनके सम्मान में खड़े होकर कुछ पल का मौन रखा।

भाषा प्रचेता मनीषा माधव

माधव


लेखक के बारे में