राज्यसभा में दिवंगत पूर्व सदस्य थॉमस कथिरावत्तोम को दी गई श्रद्धांजलि
राज्यसभा में दिवंगत पूर्व सदस्य थॉमस कथिरावत्तोम को दी गई श्रद्धांजलि
नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) राज्यसभा में बृहस्पतिवार को दिवंगत पूर्व सदस्य थॉमस कथिरावत्तोम को श्रद्धांजलि दी गई जिनका 12 जनवरी 2026 को 80 साल की उम्र में निधन हो गया था।
उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति सी पी राधाकृष्णन ने थॉमस कथिरावत्तोम के निधन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि केरल के चेंगन्नुर में एक जून 1945 को जन्मे थॉमस कथिरावत्तोम ने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरूआत छात्र आंदोलन से की थी और जल्द ही केरल की राजनीति में आ गए।
उन्होंने कहा कि अपनी सादगी, जनसेवा के लिए प्रतिबद्धता और गरीबों के उत्थान के लिए जाने जाने वाले थॉमस कथिरावत्तोम ने अप्रैल 1985 से अप्रैल 1991 तक उच्च सदन में केरल का प्रतिनिधित्व किया था।
राधाकृष्णन ने कहा कि थॉमस कथिरावत्तोम के निधन से देश ने एक उत्कृष्ट समाज सेवी तथा एक मुखर सांसद को खो दिया है।
सदन में दिवंगत पूर्व सदस्य के सम्मान में कुछ पलों का मौन रखा गया।
भाषा मनीषा माधव
माधव

Facebook


