त्रिपुरा भाजपा ने नए राज्य पदाधिकारियों और सात अनुषंगी संगठनों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

Ads

त्रिपुरा भाजपा ने नए राज्य पदाधिकारियों और सात अनुषंगी संगठनों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 12:25 AM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 12:25 AM IST

अगरतला, 21 जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष अभिषेक देबरॉय ने मंगलवार को 18 सदस्यीय पदाधिकारियों की टीम की घोषणा की और पार्टी के सात अनुषंगी संगठनों के अध्यक्षों की नियुक्ति की।

नई प्रदेश टीम में छह उपाध्यक्ष, तीन महासचिव और नौ अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

पार्टी ने मौजूदा महासचिव भगवान चंद्र दास और बिपिन देबबर्मा को उनके पद पर बरकरार रखा है, जबकि युवा नेता चंदन देबनाथ को अमित रक्षित के स्थान पर शामिल किया गया है।

त्रिपुरा भाजपा ने अपने दो प्रमुख अनुषंगी संगठनों के नए अध्यक्षों की भी घोषणा की है। अरिंदम देब को युवा मोर्चा का अध्यक्ष और मौसमी दास को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

देबरॉय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि इन नियुक्तियों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से परामर्श के बाद मंजूरी दी है।

भाषा

शुभम धीरज

धीरज