त्रिपुरा में विधायक वृषकेतु देबवर्मा ने पद से इस्तीफा दिया

Ads

त्रिपुरा में विधायक वृषकेतु देबवर्मा ने पद से इस्तीफा दिया

  •  
  • Publish Date - June 29, 2021 / 08:25 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

अगरतला, 29 जून (भाषा) त्रिपुरा में इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के सिमना सीट से विधायक वृषकेतु देबवर्मा ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष रेबती मोहन दास को अपना इस्तीफा सौंप दिया। दास ने आईपीएफटी विधायक का त्यागपत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है।

देबवर्मा ने अपने त्यागपत्र में कहा, ”कुछ निजी कारणों के चलते मैं विधायक के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।”

आईपीएफटी के सूत्रों ने कहा कि देबवर्मा तिप्राहा इंडीजिनस प्रोग्रेसिव रीजनल अलायंस (टीआईपीआरए) में शामिल हो सकते हैं जिसने हाल ही में त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद चुनाव में 28 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

भाषा शफीक अमित

अमित