महाराष्ट्र के धाराशिव में ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी; दो लोगों की मौत, 17 घायल
महाराष्ट्र के धाराशिव में ट्रक ने पिकअप वैन को टक्कर मारी; दो लोगों की मौत, 17 घायल
धाराशिव, 30 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के धाराशिव जिले में तेज एक रफ्तार ट्रक ने ‘पिकअप वैन’ को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला समेत दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बुधवार रात येदशी में अलानी चौक के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।
पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन के दो टुकड़े हो गए।
पुलिस ने बताया कि उमरगा तहसील के बोरी गांव निवासी छबू दुधभाते (40) और बाबूराव सूर्यवंशी (65) को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
चिकित्सकों ने बताया कि उपचार के दौरान इन दोनों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में 17 अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए। उसने बताया कि घायलों का धाराशिव के सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि श्रद्धालुओं का यह समूह अहिल्यानगर जिला स्थित शिरडी के साई मंदिर गया था और बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पूजा-अर्चना करने के बाद वे लोग अपने पैतृक गांव लौट रहे थे।
भाषा
देवेंद्र सुभाष
सुभाष

Facebook


