सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मतदान, किया भारी बहुमत से जीत का दावा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मतदान, किया भारी बहुमत से जीत का दावा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मतदान, किया भारी बहुमत से जीत का दावा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: May 19, 2019 1:36 am IST

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इस चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्यप्रदेश की 8, पंजाब की 13, चंडीगढ़ की 1, पश्चिम बंगाल की 9, हिमाचल की 4 और उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला जनता के हाथों होना है। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इसी के साथ ही मतदाताओं का भी आना शुरू हो गया है।

वहीं, दूसरी ओर खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मतदान करने गोरखपुर लोकसभा के मतदान केंद्र क्रमांक 246 पहुंचे हैं। उन्होंने यहां अपना वोट डाला और मीडिया से रूबरू होकर जीत का दावा किया।

खबर यह भी है कि मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने परिवार सहित बिजलपुर स्थित मतदान केंद्र पहुंचे हैं। फिलहाल मंत्री जीतू परिवार सहित लाइन में खड़े हैं। वहीं, खरगोन कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्द मुजाल्दा भी मतदान करने के लिए अपनी पत्नी और बेटों के साथ मतदान केंद्र पहुंचे हैं। इस दौरान मंत्री पटवारी ने मीडिया से रूबरू होकर कहा है कि मालवा निमाड़ से कांग्रेस 5 सीटें और पूरे प्रदेश 20 से ज्यादा सीटें जीतेगी और देश से मोदी सरकार को हटाएगी।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"