नाबालिग छात्रा को छेड़छाड़ की गई तस्वीरों-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोपी ट्यूटर गिरफ्तार

Ads

नाबालिग छात्रा को छेड़छाड़ की गई तस्वीरों-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोपी ट्यूटर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - August 23, 2025 / 09:33 PM IST,
    Updated On - August 23, 2025 / 09:33 PM IST

केंद्रपाड़ा, 23 अगस्त (भाषा) ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में पुलिस ने शनिवार को एक निजी ट्यूटर को 17 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न करने और उसकी छेड़छाड़ की गई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया मंच पर अपलोड करने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया।

जिले के मार्शाघई इलाके का निवासी आरोपी राजेश बेहरा लड़की की दसवीं कक्षा की पढ़ाई के दौरान उसका निजी ट्यूटर था। उसने कथित तौर पर लड़की की तस्वीरें और वीडियो खींचे और उनमें अश्लील सामग्री डाल दी।

बाद में, 29 वर्षीय निजी ट्यूटर ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन लड़की ने साफ मना कर दिया। प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद, आरोपी ने ब्लैकमेलिंग का रास्ता अपनाया और आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो अपलोड करने की धमकी दी।

लड़की के परिवार के सदस्यों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 की धारा 12 के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 और 67 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया।

मार्शाघई पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक तपन नायक ने बताया कि स्थानीय अदालत द्वारा बेहरा की जमानत याचिका खारिज करने के बाद उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा

शुभम माधव

माधव