टीवीके नेता कुमार ने मुख्यमंत्री स्टालिन पर साधा निशाना
टीवीके नेता कुमार ने मुख्यमंत्री स्टालिन पर साधा निशाना
चेन्नई, 25 अप्रैल (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के वरिष्ठ नेता सीटीआर निर्मल कुमार ने शनिवार को सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के शीर्ष नेताओं, मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और उपमुख्यमंत्री उदयनिधि पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जल्द ही उन्हें आराम मिलेगा।
कुमार ने पत्रकारों से कहा कि मतदान संपन्न होने के बाद उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और मुख्यमंत्री स्टालिन क्रमशः दुबई और कोडाइकनाल के लिए रवाना हो गए हैं।
टीवीके नेता ने दावा किया, ‘‘इसके बाद उन्हें (स्टालिन और उदयनिधि) पूरा आराम मिलेगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार ही उनका एकमात्र काम था।
भाषा
देवेंद्र धीरज
धीरज

Facebook


