Donald Trump Shooting: होटल में डिनर के लिए पहुंचे थे अमेरिका के राष्ट्रपति, अचानक चलने लगी गोलियां, मची अफरातफरी, देखें हमले का आंखों देखा हाल

Donald Trump Shooting: होटल में डिनर के लिए पहुंचे थे अमेरिका के राष्ट्रपति, अचानक चलने लगी गोलियां, मची अफरातफरी, देखें हमले का आंखों देखा हाल

Donald Trump Shooting: होटल में डिनर के लिए पहुंचे थे अमेरिका के राष्ट्रपति, अचानक चलने लगी गोलियां, मची अफरातफरी, देखें हमले का आंखों देखा हाल

Donald Trump Shooting | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 26, 2026 / 08:25 am IST
Published Date: April 26, 2026 7:29 am IST
HIGHLIGHTS
  • वॉशिंगटन डीसी हिल्टन होटल में WHCA डिनर के दौरान गोली चलने की आवाज
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सीक्रेट सर्विस ने तुरंत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया
  • हमलावर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

वॉशिंगटन: Donald Trump Shooting अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी स्थित हिल्टन होटल में अंधाधुन फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डिनर में शामिल होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही यहां गोलियों की आवाज सुनाई दी। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। सीक्रेट एजेंट्स ने बिना समय गंवाए ट्रंप को घेर लिया और उन्हें तेजी से मंच से नीचे उतारकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने हमलावारों को मार गिरा दिया है।

Donald Trump Shooting बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी थीं। दरअसल, ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर’ में आयोजित कार्यक्रम ट्रंप डिनर के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। देखते ही देखते होटल में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों को खतरे का संकेत मिला और कुछ ही सेकंड में पूरा माहौल बदल गया।

पत्रकारों ने बताया है कि शनिवार रात वॉशिंगटन में जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक प्रेस डिनर में शामिल थे, उसी समय गोलियां चलने की आवाज आने लगी। जोरदार धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं और व्हाइट हाउस डिनर में आए मेहमान डरकर मेजों के नीचे छिपने लगे। बंदूकें ताने हुए कमांडोज ने मंच पर मोर्चा संभाल लिया। उस समय ट्रंप वहीं कुर्सी पर बैठे हुए थे।

 

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।