Barwani Road Accident News: बिखर गया हंसता खेलता परिवार, एक झटके में चली गई पति-पत्नी की जान, मासूम की हालत गंभीर
Barwani Road Accident News: बड़वानी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई।
Sheopur Storm News/Image Credit: IBC24.in
- बड़वानी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
- इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई।
- सड़क हादसे में दंपत्ति की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।
Barwani Road Accident News: बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के पलसूद थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।
मौके पर हुई पति-पत्नी की मौत
मिली जानकारी के अनुसार, पलसूद थाना क्षेत्र के ग्राम जलखेड़ा में यह हृदयविदारक हादसा हुआ। (Barwani Road Accident News) ऐसराम पिता सुपिया, निवासी वेदपुरी, अपनी पत्नी ललिता और दो वर्षीय बेटी अक्षिता के साथ एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जलखेड़ा गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय जलखेड़ा के समीप उनकी बाइक को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऐसराम (उम्र 26 वर्ष) और उनकी पत्नी ललिता (उम्र 24 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
घायल मासूम का इलाज जारी
Barwani Road Accident News: वहीं इस हादसे में उनकी दो वर्षीय मासूम बेटी अक्षिता गंभीर रूप से घायल हो गई। (Barwani Road Accident News) घायल बच्ची को तत्काल पलसूद उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही पलसूद पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद जलखेड़ा और वेदपुरी गांव में शोक की लहर छा गई है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Donald Trump Shooting: होटल में भाषण दे रहे थे अमेरिका के राष्ट्रपति, अचानक ताबड़तोड़ चलने लगी गोलियां, मची अफरातफरी, देखें वीडियो..
- Bulandshahr Triple Murder Case: बर्थडे पार्टी में हुआ खूनी संघर्ष, दिग्गज भाजपा नेता के भाइयों और भतीजे की हत्या, आरोपियों ने तीनों पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां
- Mann Ki Baat 133rd Episode: ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड आज, महिला आरक्षण समेत इन मुद्दों पर बोल सकते हैं पीएम मोदी

Facebook


