Donald Trump Attack Live: कैसे बची अमेरिकी राष्ट्रपति की जान? फायरिंग के बाद आया डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान, बताया आंखों देखा हाल

Donald Trump Attack Live: कैसे बची अमेरिकी राष्ट्रपति की जान? फायरिंग के बाद आया डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान, बताया आंखों देखा हाल

Donald Trump Attack Live: कैसे बची अमेरिकी राष्ट्रपति की जान? फायरिंग के बाद आया डोनाल्ड ट्रंप का पहला बयान, बताया आंखों देखा हाल

Donald Trump Attack Live | Photo Credit: ibc24

Modified Date: April 26, 2026 / 08:34 am IST
Published Date: April 26, 2026 8:34 am IST

वॉशिंगटन: Donald Trump Attack Live अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी स्थित हिल्टन होटल फायरिंग हो गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डिनर में शामिल होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही यहां गोलियों की आवाज सुनाई दी। घटना के बाद होटल में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में सीक्रेट एजेंट्स ने ट्रंप और उनकी पत्नी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा।

Donald Trump Attack Live घटना के बाद अब डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने कहा कि वो सुरक्षित हैं। उन्होंने उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बहुत बेहतरीन काम किया। ट्रंप ने कहा, ‘इस गोलीबारी में एक सिक्योरिटी ऑफिसर घायल हुआ है और बुलेटप्रूफ से उसकी जान बच गई। सीक्रेट सर्विस ने बहादुरी दिखाते हुए एक हमलावर को तुरंत दबोच लिया।’

उन्होंने आगे कहा कि वह चाहते हैं कि कार्यक्रम जारी रहे, लेकिन अंतिम फैसला कानून प्रवर्तन एजेंसियां ही लेंगी। बाद में ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सभी को स्थल खाली करने के लिए कहा गया है और वह व्हाइट हाउस से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ‘सीक्रेट सर्विस’ की बहादुरी की तारीफ करते हुए बताया कि शूटर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस घटना के कारण स्थगित हुए कार्यक्रम को अगले 30 दिनों के भीतर दोबारा आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति कुछ ही देर में व्हाइट हाउस से इस पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।