MP Weather Update News: प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत! कल से लगातार इतने दिनों तक होगी बारिश, जानें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

MP Weather Update News: प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत! कल से लगातार इतने दिनों तक होगी बारिश, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

MP Weather Update News: प्रदेशवासियों को मिलेगी गर्मी से राहत! कल से लगातार इतने दिनों तक होगी बारिश, जानें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट

MP Weather Update News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 26, 2026 / 07:46 am IST
Published Date: April 26, 2026 7:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश के 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी
  • रतलाम में सबसे अधिक 44.5 डिग्री तापमान दर्ज
  • 27 अप्रैल से बारिश की संभावना, लोगों को राहत मिल सकती है

भोपाल: MP Weather Update News अप्रैल का महीना अब खत्म होने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने भर में तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 43 डिग्री के पार पहुंचते ही प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं।

22 जिलों में लू का अलर्ट

MP Weather Update News बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने आज रविवार को ग्वालियर समेत 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

कल से से 3 दिन तक बारिश के आसार

वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने थोड़ा राहत देते हुए बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कल से तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 27 अप्रैल से 3 दिन तक प्रदेश में गरज-चमक और बारिश होने के आसार है।

दिन का पारा 40 से 43 डिग्री सेल्सियस ने बीच

आपको बता दें कि प्रदेश में दोपहर होते ही दिन का पारा अधिकतर जिलों में 40 से 43 डिग्री सेल्सियस ने बीच पहुंच जाता है। प्रदेशभर में रतलाम जिले में पारा 44.5 डिग्री दर्ज किया गया और दतिया-धार में 44.1 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। इसके अलावा नौगांव-श्योपुर में 44 डिग्री, टीकमगढ़-मंडला में 43.8 डिग्री, दमोह में 43.6 डिग्री तक पहुंच गया है।

इतना ही नहीं उमरिया में 43.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 43.4 डिग्री, गुना-सतना में 43.3 डिग्री, सीधी में 43.2 डिग्री, सागर में 43.1 डिग्री, रीवा-मलाजखंड में 43 डिग्री रायसेन में 42.8 डिग्री, खरगोन में 42.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, बड़े शहरों में ग्वालियर-उज्जैन में पारा 43 डिग्री पहुंच गया। भोपाल में 42.4 डिग्री, इंदौर में 42.2 डिग्री और जबलपुर में तापमान 42.6 डिग्री रहा है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।