स्टालिन के पास ‘पूर्ण शक्तियां’ होतीं, तो तिरुनेलवेली में टीवीके का चुनाव प्रचार नहीं हो पाता: विजय
स्टालिन के पास ‘पूर्ण शक्तियां’ होतीं, तो तिरुनेलवेली में टीवीके का चुनाव प्रचार नहीं हो पाता: विजय
तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), आठ अप्रैल (भाषा) तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यदि मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन के पास ‘‘पूर्ण शक्तियां’’ होतीं, तो यहां टीवीके का चुनाव प्रचार नहीं हो पाता।
विजय ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री किसी न किसी तरह की बाधा खड़ी करके हमें आने से रोकते। लेकिन अब, जैसा कि इसे ‘‘कार्यवाहक सरकार’’ कहा जाता है और वह (स्टालिन) एक अधिकारहीन मुख्यमंत्री हैं।’’
अभिनेता से राजनेता बने विजय ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले गठबंधन को ‘‘कैश-बॉक्स अलायंस’’ बताया और आरोप लगाया कि इसे ‘‘लूटे गये’’ रुपयों का इस्तेमाल करके बनाया गया है।
उन्होंने दावा किया कि गठबंधन के घटक दलों में एकता नहीं है और कहा कि ‘‘गठबंधन में शामिल लोग एक-दूसरे को वोट तक नहीं देंगे।’’
विजय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि द्रमुक ने कांग्रेस की तमिलनाडु इकाई को ‘‘करोड़ों रुपये देकर’’ अपने ‘‘वश में कर लिया है।’’ उन्होंने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि ‘‘वास्तविक कांग्रेस’’ टीवीके के पक्ष में खड़ी है।
अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ गहरे जुड़ाव को दर्शाते हुए विजय ने कहा, ‘‘दूसरों के लिए यह सिर्फ एक चुनाव हो सकता है, लेकिन टीवीके से जुड़े लोगों के लिए यह एक जज्बा है।’’
भाषा देवेंद्र सुभाष
सुभाष

Facebook


