छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थायी न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नति

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थायी न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नति

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की स्थायी न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नति
Modified Date: December 12, 2022 / 01:32 pm IST
Published Date: December 12, 2022 1:32 pm IST

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों को सोमवार को स्थायी न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया।

अतिरिक्त न्यायाधीशों को आम तौर पर स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किए जाने से पहले दो साल की अवधि के लिए नियुक्त किया जाता है।

केंद्रीय विधि मंत्रालय में न्याय विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास और न्यायमूर्ति नरेश कुमार चंद्रवंशी को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में ही तत्काल प्रभाव से न्यायाधीश बनाया गया है। वे इसी उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश थे।

भाषा गोला प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में