परिवहन निगम की बस में मादक पदार्थ की बड़ी खेप ले जा रहे दो लोग गिरफ्तार
परिवहन निगम की बस में मादक पदार्थ की बड़ी खेप ले जा रहे दो लोग गिरफ्तार
शिलांग, 19 अगस्त (भाषा) मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में मंगलवार तड़के दो लोगों के पास से मादक पदार्थ की बड़ी खेप जब्त करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि कि गोपनीय सूचना के आधार पर मेघालय जिला पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल ने तड़के करीब चार बजे असम के सिलचर से शिलांग जा रही मेघालय परिवहन निगम (एमटीसी) की एक बस को रोका।
इसने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान 10.35 किलोग्राम मारिजुआना, 2736 ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल और लगभग छह हजार नाइट्राजेपाम गोलियां बरामद की गईं।’’
उन्होंने बताया कि जब्ती के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सिलचर के अमोल नाथ (42) और त्रिपुरा के धलाई जिले की राधिका रंजन दास के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि संदेह है कि दोनों व्यक्ति अंतरराज्यीय अपराध गिरोह का हिस्सा हैं जो मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त है।
इसने कहा कि लुमशनोंग थाने में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इस सप्ताह की शुरुआत में, मणिपुर की तीन महिलाओं को जिले में 4.4 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था, जिसके बारे में पुलिस ने कहा था कि यह हाल के दिनों में राज्य में जब्त की गईं मादक पदार्थ की सबसे बड़ी खेपों में से एक है।
भाषा सुमित नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


