दक्षिणपूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
दक्षिणपूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) दक्षिणपूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की चाकू मार कर हत्या करने के आरोप में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल ने अपने दोस्त बाबू के साथ मिलकर शुक्रवार को हरि किशन (42) की हत्या कर दी और उत्तर प्रदेश के आगरा फरार हो गए, दोनों वहीं छिपे थे। पुलिस के अनुसार राहुल हरि किशन के रिश्तेदार का बेटा है।
उन्होंने बताया कि तकनीकि निगरानी और सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को आगरा से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि राहुल और हरि किशन के बीच कोई पारिवारिक विवाद था और इसी के चलते राहुल ने हरि किशन की हत्या कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को दोनों युवकों की हरि किशन के साथ उसके मकान के पास कि ही गली में कहा सुनी हो गई और इस दौरान हरि किशन ने शराब के नशे में दोनों पर बोतल से हमला करने का प्रयास किया,तभी युवकों ने उस पर चाकू से वार किया और फरार हो गए। हरि किशन को परिवार के लोग तत्काल उसे अस्पताल ले गए,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने गोविंदपुरी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया है और जांच की जा रही है।
भाषा शोभना रंजन
रंजन

Facebook


