नकली सोने की मूर्ति बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
नकली सोने की मूर्ति बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार
नगांव (असम), 30 अक्टूबर (भाषा) असम के नगांव जिले में सोने की नकली मूर्ति बेचने की कोशिश कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इताछाली पुलिस चौकी के अंतर्गत मोहखुली मैटरनिटी अस्पताल के पास तलाशी अभियान चलाया और दो लोगों को पकड़ा। दोनों आरोपी नगांव जिले के ही हैं।
पुलिस ने बताया कि उनके पास से मूर्ति जब्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
भाषा धीरज माधव
माधव

Facebook


