फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट बेचने के आरोप में दो शख्स गिरफ्तार

फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट बेचने के आरोप में दो शख्स गिरफ्तार

फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट बेचने के आरोप में दो शख्स गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: April 30, 2021 10:59 am IST

बेंगलुरु, 30 अप्रैल (भाषा) कर्नाटक के बेंगलुरु में 700 रुपये लेकर आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित न पाए जाने की फर्जी रिपोर्ट देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि राजस्थान के रहने वाले मुकेश सिंह (25) और नागराज एम (39) को पकड़ा गया है। एक व्यक्ति को फर्जी रिपोर्ट लेने के लिए उनके पास भेजा गया था जिसके बाद गिरफ्तारी हुई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमित न होने की पांच रिपोर्ट बरामद की गई।

भाषा गोला नरेश

नरेश


लेखक के बारे में