युवक की हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार

युवक की हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार

युवक की हत्या मामले में दो लोग गिरफ्तार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: August 14, 2021 2:56 pm IST

नोएडा (उप्र),14अगस्त (भाषा) थाना दादरी क्षेत्र के गांव चक्रसेनपुर में बुधवार की शाम एक युवक की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक ने बताया कि चक्रसेनपुर में रहने वाले अमित (30) के ऊपर बुधवार की शाम मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थीं, गंभीर हालत में उसे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमित की हत्या के मामले में नामित अनुज तथा गजेंद्र को थाना दादरी पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। अन्य बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया कि यह हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। अमित अविवाहित था और खेती करता था।

भाषा सं शोभना

शोभना


लेखक के बारे में