भारत-म्यांमा सीमा के पास दो व्यक्ति गिरफ्तार, 68 लाख रुपये नकद बरामद

Ads

भारत-म्यांमा सीमा के पास दो व्यक्ति गिरफ्तार, 68 लाख रुपये नकद बरामद

  •  
  • Publish Date - August 14, 2025 / 04:40 PM IST,
    Updated On - August 14, 2025 / 04:40 PM IST

आइजोल, 14 अगस्त (भाषा) पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में भारत-म्यांमा सीमा के पास दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 68 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर असम राइफल्स ने 11 अगस्त को जोटे गांव में एक वाहन को रोका।

जांच के बाद वाहन में सवार दो व्यक्तियों के पास से 60 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों लोगों की पहचान जोसेफ लालथनसांगा और वनलालरुआती के रूप में हुई। दोनों ने इतनी बड़ी रकम लेकर जाने का कोई ठोस कारण नहीं बताया। बाद में दोनों लोगों को कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एक अन्य अभियान में असम राइफल्स ने बुधवार को गांव से 78 लाख रुपये मूल्य की 94.6 ग्राम हेरोइन बरामद की।

अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों को आबकारी एवं नारकोटिक्स विभाग को सौंप दिया गया।

भाषा

राखी वैभव

वैभव