पश्चिम बंगाल में 8.61 करोड़ रुपये की सोने की छड़ के साथ दो गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल में 8.61 करोड़ रुपये की सोने की छड़ के साथ दो गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, आठ अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 8.61 करोड़ रुपये की सोने की छड़ों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर फटकपुर के पानीकौरी टोल प्लाजा पर एक वाहन को रोका।
अधिकारियों के मुताबिक, असम से कोलकाता की ओर जा रहे इस वाहन में सोने की 13 छड़ें मिलीं।
उन्होंने बताया कि सोने की छड़ों के साथ मिजोरम के एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।
भाषा पारुल राजकुमार
राजकुमार

Facebook


