असम के कार्बी आंगलोंग में पिस्तौल, गोला बारूद के साथ दो गिरफ्तार

Ads

असम के कार्बी आंगलोंग में पिस्तौल, गोला बारूद के साथ दो गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - December 15, 2022 / 02:33 PM IST,
    Updated On - December 15, 2022 / 02:33 PM IST

दिफू, 15 दिसंबर (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में हथियार और गोला-बारूद के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बुधवार रात दीफू के पास दिलाजी में एक व्यक्ति के पास से एक पिस्तौल जब्त की गई और उसे हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘दूसरी घटना में, हमने एक अन्य व्यक्ति से एक पिस्तौल और कुछ गोला-बारूद जब्त किए।”

उन्होंने कहा कि व्यक्ति को डोकमोका थाना क्षेत्र के ताराबासा से गिरफ्तार किया गया।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश