मोटरसाइकिल को मेटाडोर ने टक्कर मारी, दो भाईयों की मौत

मोटरसाइकिल को मेटाडोर ने टक्कर मारी, दो भाईयों की मौत

मोटरसाइकिल को मेटाडोर ने टक्कर मारी, दो भाईयों की मौत
Modified Date: February 12, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: February 12, 2026 8:00 pm IST

बाराबंकी (उप्र), 12 फरवरी (भाषा) बाराबंकी जिले के घुंघटेर थानाक्षेत्र में निगोहा -बजगहनी मार्ग पर एक सड़क हादसे में एक ‘मेटाडोर’ (डीसीएम) वाहन से एक मोटरसाइकिल में टक्कर हो जाने से उसपर सवार (मोटरसाइकिल पर सवार) दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया पीननगर गांव के अंकित यादव (24) और उसका छोटा भाई विकास यादव (20) पड़ोस के छूलिहा का पुरवा गांव के विकास (23) के साथ कुर्सी इंडस्ट्रियल एरिया में एक अलमारी फैक्टरी में काम करते थे।

उसने बताया कि बुधवार रात काम खत्म होने के बाद तीनों एक ही मोटरसाइकिल से अपने घर वापस जा रहे थे , उसी बीच निगोहां-बजगहनी मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे तथा चालक अपनी गाड़ी लेकर से फरार हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो उसने पाया कि अंकित और विकास की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरा युवक विकास गंभीर रूप से घायल पड़ा था।

पुलिस के अनुसार उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है और अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन की पहचान की जा सके।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर जगतराम कन्नौजिया ने बताया कि घटना की जांव करायी जा रही है ।

भाषा सं जफर

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में