मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए

मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के दो मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: December 21, 2020 5:35 am IST

आइजोल, 21 दिसंबर (भाषा) मिजोरम में सोमवार को दो और लोगों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,124 हो गई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दो मामले लुंगलेई और सैतुअल जिला अस्पतालों से सामने आए हैं।

अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब भी 154 लोग वायरस से संक्रमित हैं। छह लोगों को संक्रमण मुक्त होने का बाद कोविड-19 देखभाल केन्द्र से छुट्टी दे दी गई है, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 3,963 हो गई है।

मिजोरम में कोविड-19 से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

भाषा

जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में