किराने की दुकान में आग से दो जिंदा जले

Ads

किराने की दुकान में आग से दो जिंदा जले

  •  
  • Publish Date - March 3, 2021 / 06:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:09 PM IST

जैसलमेर, तीन मार्च (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले में किराने की दुकान में लगी आग में दो लोग जिंदा जल गए जबकि एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया।

पुलिस के अनुसार यह हादसा मोहनगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम 54 आरडी में हुआ। यहां एक किराने की दुकान में आग लग गयी। पुलिस के अनुसार हादसे में राम कुमार व गेमर सिंह जिंदा जल गए। जबकि दुकान मालिक कुन्दन सिंह गम्भीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिये जोधपुर रैफर किया गया है।

भाषा स. पृथ्वी पवनेश

पवनेश