बिहार के भोजपुर में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत

बिहार के भोजपुर में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत

बिहार के भोजपुर में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत
Modified Date: July 18, 2026 / 02:39 pm IST
Published Date: July 18, 2026 2:39 pm IST

आरा (बिहार), 18 जुलाई (भाषा) बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को एक दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि उनके दादा घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जगदीशपुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पंकज मिश्रा ने कहा, ‘‘अंकित (03) और शिवांश (04) अपने घर के निकट खेल रहे थे, तभी दीवार उनके ऊपर गिर गई। इस हादसे में उनके दादा भी घायल हो गये।’’

उन्होंने बताया कि घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दीवार बनाने वाले व्यक्ति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिहिया-जगदीशपुर सड़क अवरुद्ध कर दी।

भाषा देवेंद्र वैभव

वैभव


लेखक के बारे में